ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक की मांग, 20 मई को बंद रहेंगी मेडिकल की दुकानें
कुशीनगर, मई 17 -- डिबनी बंजरवा, हिन्दुस्तान संवाद। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के दवा विक्रेता संघ ने ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर एसडीएम तमकुहीराज को ज्ञापन सौंपा। विक्रेताओं का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री से स्थानीय मेडिकल व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। साथ ही बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवाओं की आसान उपलब्धता लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बनती जा रही है। दवा विक्रेताओं ने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने तथा नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की। उनका कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कई बार बिना वैध पर्चे के दवाएं उपलब्ध करा दी जाती हैं, जिससे दवाओं के दुरुपयोग की आशंका बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- 20 को बंद रहेंगी दुकानें, एक दिन पहले ही खरीद लें दवाएं विक्रेताओं ने कहा कि स्थानीय मेडिकल स्टोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.