पूर्णिया, मई 18 -- मीरगंज, एक संवाददाता। ऑनलाइन दवा बिक्री और कोरपोरेट कंपनियों द्वारा भारी छूट दिए जाने के विरोध में मीरगंज के दवा व्यवसायियों ने 20 मई को बाजार की सभी मेडिकल दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। यह फैसला पूर्णिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को मीरगंज बाजार में आयोजित बैठक में लिया गया। यह भी पढ़ें- राज्य की 40 हजार दवा दुकानें 20 को बंद रहेंगीबैठक में उपस्थित लोग बैठक में मीरगंज केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार साह, सचिव इस्तियाक आलम, कुमार वीरव्रत, आलोक कुमार, वेदानंद साह, अमित कुमार साह, शंभू ठाकुर, मो. जसीम, भारत भारती, भूपनारायण यादव, मो. एजाज, मो. करीम और मो. एहमद सहित बड़ी संख्या में दवा व्यवसायी उपस्थित थे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री के बढ़ते प्रभाव से ...