छपरा, मई 16 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता बिहार केमिस्ट व ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर मढ़ौरा के सभी निबंधित दवा दुकानदारों ने 20 मई 2026 को एक दिन की हड़ताल करने का निर्णय लिया है। हड़ताल के दौरान थोक और खुदरा दोनों प्रकार की दवा दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। इससे मरीजों और आम लोगों को दवाइयां खरीदने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन दवाईयों की बिक्री के विरोध में दवा व्यापारियों का 20 मई को बंदी का ऐलानदवा विक्रेताओं की मांगें मढ़ौरा दवा विक्रेता संघ के जयकिशोर सिंह ने बताया कि प्रदेश और जिला संघ के निर्देश पर सभी दवा विक्रेता हड़ताल में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि दवा व्यवसायियों की प्रमुख मांगों में ऑनलाइन दवाओं की बिक्री पर रोक लगाना, कॉरपोरेट दवा दुकानों द्वारा भारी छूट देकर की जा रही बिक्री पर नियंत्रण और नकली द...