सुपौल, मई 21 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बुधवार को जिलेभर के दवा दुकानदारों ने अपनी-अपनी दवा दुकानें बंद रखीं। सुबह से ही शहर के सभी मेडिकल स्टोर में ताला लटका रहा। इस कारण मरीजों समेत अन्य नियमित दवा खरीदारों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि आपातकालीन स्थिति में सहयोग के लिए सुपौल केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के सदस्य तैयार भी दिखे। दवा दुकानदारों की इस बंदी से जिलेभर में करीब चार करोड़ का दवा कारोबार प्रभावित हुआ। इधर, जिला मुख्यालय के स्टेशन चौक स्थित केदार मेडिकल स्टोर के सामने एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में सभी सदस्य जुटे और ऑनलाइन दवा बिक्री कारोबार बिक्री के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। इस दौरान सभी दवा विक्रेता एकजुट भी दिखे। यह विरोध बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोस...