बोकारो, मई 20 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट के देशव्यापी हड़ताल के आह्वान पर बुधवार को पेटरवार प्रखंड की सभी दवा दुकानें बंद रहीं। हड़ताल का व्यापक असर पूरे क्षेत्र में देखने को मिला। दवा दुकानदारों ने समर्थन में अपनी-अपनी मेडिकल दुकानों का शटर डाउन रखा, जिससे लोगों को आवश्यक दवाइयों के लिए दिनभर परेशानी उठानी पड़ी। दवा दुकानदारों ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री और बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा भारी छूट देकर दवाइयां बेचने से छोटे व्यवसायियों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उनका कहना था कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और बड़े कॉरपोरेट घरानों की प्रतिस्पर्धा के कारण छोटे मेडिकल स्टोर संचालकों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।हड़ताल यह भी पढ़ें- 'बिना भौतिक जांच के दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर चिंता' के दौ...