बिजनौर, मई 19 -- बिजनौर। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज 20 मई को दवा व्यापारियों का 'भारत बंद' का आह्वान है। जिला केमिस्ट एसोसिएशन ने इस बंद का समर्थन करते हुए जनपद में दिन-रात जनसंपर्क अभियान चलाकर दवा प्रतिष्ठान आज बंद रखने की अपील की है। इससे बंद के अभूतपूर्व रहने के आसार हैं। एसोसिएशन के चेयरमैन देवेश कुमार, जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार व जिला सचिव केके अग्रवाल आदि का दावा है कि ऑनलाइन फार्मेसी न केवल खुदरा व्यापारियों के पेट पर लात मार रही है, बल्कि यह आम जनता के स्वास्थ्य के लिए भी बड़ा खतरा है। बिना डॉक्टर के पर्चे और बिना जांच के ऑनलाइन मिल रही दवाओं से नशे और गलत दवाओं के सेवन की प्रवृत्ति बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- ई-फार्मेसी के विरोध में दवा दुकानें आज रहेंगी बंद ऑन लाइन दवा सप्लाई के विरोध में पूरे भारतवर्ष के कैमिस्ट भाई अपने प्रतिष...