ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज बंद रहेंगी 700 से अधिक दवा दुकानें
भागलपुर, मई 19 -- फारबिसगंज से अंजनी गौतम की रिपोर्ट ऑनलाइन दवा बिक्री समेत विभिन्न मांगों को लेकर आगामी 20 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी दवा दुकानदार हड़ताल की तैयारी फारबिसगंज अनुमंडल में पूरी कर ली गई है। एक दिवसीय इस बंदी के दौरान अनुमंडल क्षेत्र की 700 से अधिक दवा दुकानों के शटर बंद रहेंगे। खास बात यह है कि इस बार दवा व्यवसायी संघ की ओर से आकस्मिक स्थिति में आवश्यक एवं जीवन रक्षक दवाओं की वैकल्पिक व्यवस्था की कोई घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में आपातकालीन स्थिति में मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस संबंध में फारबिसगंज केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार साह, सचिव मनोज कुमार भारती, संरक्षक विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, संगठन सचिव मणिशंकर प्रसाद, उपाध्यक्ष मनोज मेहता एवं संयुक्त सचिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.