चंदौली, मई 21 -- चंदौली/कमालपुर, हिटी। ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ बुधवार को ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर जिलेभर में ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। संगठन ने बंदी सफल होने का दावा किया है। संगठन के पदाधिकारियों और दुकानदारों ने जिलेभर में जगह-जगह बैठक कर दुकानें बंद कराई। दवा व्यापारियों ने ऑनलाइन बिक्री और ऑफलाइन माध्यम से कहीं भारी छूट देकर की जा रही बिक्री का विरोध जताया। उनका कहना था कि इससे छोटे दवा व्यवसायियों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। वहीं दुकानें बंद होने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। दवा विक्रेता समिति के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश मौर्य ने कहा कि आल इंडिया आर्गेनाइजेशन केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर पर जिले में विभिन्न मांगों को लेकर दुकानें बंद की गई। जिसमें आन लाइन बिक्री का विरोध किया गया। कार्पोरेट...