मेरठ, मई 21 -- ऑनलाइन दवा कारोबार के विरोध में बुधवार को दवा विक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद रखीं। खैरनगर, कंकरखेड़ा, मेडिकल कॉलेज, हस्तिनापुर, सरधना, मवाना, किला परीक्षितगढ़, किठौर समेत जिले विभिन्न इलाकों में अधिकांश दवा की दुकानें बंद रहीं। व्यापारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। वहीं कई इलाकों में बंद का मिलाजुला असर दिखाई दिया। होल सेलर एंड रिटेलर केमिस्ट एसोसिध्यक्ष इंएशन अद्रपाल सिंह, महामंत्री इंद्रपाल सिंह ने कहा कि दवा कंपनियां ऑनलाइन, क्लीनिक और अस्पतालों में सीधे दवा की सप्लाई कर व्यापारियों का शोषण कर रही हैं। ऑनलाइन दवा कंपनियों के 30 से 50 प्रतिशत डिस्काउंट पर घनश्याम मित्तल ने कहा कि क्यों न सरकार 40-50 प्रतिशत एमआरपी घटाकर मरीजों के उपचार में खर्च के भार को कम करा दे। दवा व्यापारी अर...