बक्सर, मई 19 -- पेज पांच के लिए -- एकजुटता केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक में हड़ताल सफल बनाने पर चर्चा देशभर में करोड़ों लोग प्रत्यक्ष के साथ अप्रत्यक्ष रूप से दवा व्यवसाय से जुड़े हैं डुमरांव, संवाद सूत्र। दवा व्यवसाय में कॉर्पोरेट सेक्टर के बढ़ते हस्तक्षेप और ऑनलाइन दवा कारोबार के विरोध में बुधवार को देशव्यापी हड़ताल का असर डुमरांव में भी देखने को मिलेगा। यह भी पढ़ें- औषधि विक्रेता संघ के आह्वान पर आज दवा दुकान रहेगा बंदहड़ताल की रणनीति देशभर के दवा व्यवसायियों के साथ डुमरांव के खुदरा व थोक दवा विक्रेता भी अपनी दुकानें पूरी तरह बंद रखेंगे। इसे लेकर मंगलवार को केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, डुमरांव शाखा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बंदी को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। शहर के एक सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षत...