ऑनलाइन तीन लाख 25 हजार ठगे
रिषिकेष, सितम्बर 7 -- फेसबुक आईडी से कॉल कर अज्ञात ने एक युवक को झांसे में लेकर ऑनलाइन तीन लाख 25 हजार रूपये की रकम हड़प ली। पीड़ित को धोखाधड़ी का अहसास हुआ, तो पुलिस से शिकायत की, जिसपर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पहचान को प्रयास तेज कर दिए हैं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक यह ऑनलाइन फ्रॉड 25 अगस्त को पीड़ित पूरण सिंह असवाल निवासी भानियावाला के साथ हुआ। एसआई चिंतामणि मैठाणी ने बताया कि मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.