गुड़गांव, जनवरी 22 -- गुरुग्राम,। हरियाणा सरकार की आदर्श ऑनलाइन तबादला नीति के खिलाफ बिजली कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। गुरुवार को ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर गुरुग्राम जिले के सोहना और फर्रुखनगर में बिजली कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया और दोपहर तक सांकेतिक भूख हड़ताल रखी। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने इस नीति को वापस नहीं लिया, तो आगामी 12 फरवरी को चक्का जाम किया जाएगा। सोहना के 66 केवी पावर हाउस परिसर में आयोजित प्रदर्शन की अध्यक्षता सब-यूनिट प्रधान प्रेमपाल ने की। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि ऑनलाइन नीति के नाम पर कर्मचारियों को उनके परिवारों से दूर भेजकर उनका मानसिक शोषण किया जा रहा है। यूनियन नेताओं ने कहा कि विभाग पहले से ही स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में बिना सहमति के तबादले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.