गुड़गांव, अप्रैल 5 -- गुरुग्राम संवाददाता। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी स्थिति का असर अब गुरुग्राम के आम लोगों की रोजमर्रा की खरीदारी पर भी साफ नजर आने लगा है। अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति शृंखला बाधित होने, समुद्री मार्गों पर देरी और ईंधन महंगा होने के कारण ऑनलाइन डिलीवरी व्यवस्था पर सीधा दबाव पड़ रहा है। इसका परिणाम यह है कि जो सामान पहले दो से तीन दिन में घर तक पहुंच जाता था, अब उसे आने में एक सप्ताह या उससे अधिक समय लग रहा है। कीमत में भी बढ़ोतरी हो गई है। जंग की वजह से एक क्लिक से दरवाजे तक का सफर अब लंबा, महंगा और अनिश्चित हो गया है। इससे गुरुग्राम के उपभोक्ता खासे प्रभावित दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि गुरुग्राम जैसे तेज रफ्तार शहर में अब ऑनलाइन शॉपिंग की रफ्तार सुस्त पड़ती नजर आ रही है। खासतौर पर आयातित वस्तुओं की बात करें तो मोबा...