बुलंदशहर, अप्रैल 19 -- क्षेत्र के गांव हुसैनपुरा में ऑनलाइन साइबर ठगी का शिकार हुए एक पीड़ित को पुलिस ने बड़ी राहत देते हुए उसके 80 हजार रुपये खाते में वापस दिला दिए। रुपये वापस मिलने पर पीड़ित के चेहरे पर खुशी लौट आई। गांव हुसैनपुरा निवासी पवन कुमार ने बताया गया कि उसके साथ एक अंजान व्यक्ति ने काल करके 80000 हजार रुपए की ठगी की घटना की थी। ठगी की जानकारी होते ही उसने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।ठगी की शिकायत मिलते ही पुलिस और साइबर टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए संबंधित खातों को ट्रेस किया और रकम को होल्ड करा दिया।ठगी किए रुपए पीड़ित के खाते में वापस करा दिए। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी अंजान व्यक्ति को बैंक खाते से संबंधित डिटेल ओटीपी,पिन आदि ना बताएं। किसी भी तरह की ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत 1930 पर ...