फिरोजाबाद, फरवरी 12 -- थाना साइबर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के शिकार के रुपये वापस कराया। युवक ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। थाना सिरसागंज के क्षेत्र सिरसा खास निवासी रियासुद्दीन पुत्र नसीर खान के साथ 24 अप्रैल 2025 को 1 लाख रूपयों की ऑनलाइन ठगी हुई थी। रियासुद्दीन ने थाना साइबर पर ऑनलाइन ठगी के सम्बन्ध में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। थाना साइबर टीम ने सम्बन्धित से पत्राचार कर कार्यवाही की। पुलिस ने 1 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी में 94000 रुपये की धनराशि वापस करायी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.