उरई, जुलाई 13 -- जालौन। संवाददाता देश के अलग-अलग राज्यों में हुई ऑनलाइन ठगी की रकम के लेनदेन में कोतवाली क्षेत्र के एक युवक का बैंक खाता इस्तेमाल होने का मामला सामने आया है। भारत सरकार के समन्वय पोर्टल पर मिली शिकायतों के आधार पर जांच के बाद पुलिस ने खाताधारक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बैंक को खाता फ्रीज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।एसआई शिवम सिंह सेंगर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। जांच में पता चला कि भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में खुला खाता ग्राम गायर निवासी उत्तम सिंह के नाम है। इस खाते का उपयोग कई साइबर अपराधों में किया गया। यह भी पढ़ें- वृंदावन के बैंक खाते से देश भर में 22.50 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज बिहार के पूर्णिया में 2000 रुपये, लखीमपुर में यूपीआई कंपनी का कर्मचारी बनकर 5000 रुपये, जम्मू-कश्मीर के शोपियां...