बस्ती, मई 3 -- बस्ती, हिन्दुस्तान संवाद। रूधौली थानाक्षेत्र के हनुमानगंज निवासी एक महिला के मोबाइल को एपीके फाइल भेजकर जालसाज ने हैक कर लिया। इसके बाद उनके खाते से 15500 रुपया ट्रांसफर करा लिया, जिसकी शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर की गई। प्रकरण में रुधौली साइबर सेल पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए साइबर फ्राड की पूरी रकम 15500 रुपया महिला के खाते में वापस कराने में सफलता हासिल की है। यह भी पढ़ें- साइबर सेल ने पीड़ित की पूरी रकम वापस कराई यह भी पढ़ें- दोस्त ने भेजी एपीके फाइल, खाते से उड़े 5.37 लाख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...