हापुड़, अप्रैल 9 -- क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां अनाज मंडी चौपाल निवासी एक व्यापारी के बेटे से ठगों ने करीब 12 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने युवक को मोबाइल खरीदने के बहाने अपने जाल में फंसाया और फिर डिजिटल अरेस्ट कर खाते से पैसे ट्रांसफर कराते रहे। नगर निवासी अभिषेक के अनुसार, शुरुआत में ठगों ने उससे 10 हजार रुपये और फिर 50 हजार रुपये लिए। इसके बाद उसे झांसे में लेकर कई दिनों तक अलग-अलग बहानों से रकम वसूलते रहे। ठगों ने उसे मानसिक रूप से इतना डराया कि वह उनके कहने पर लगातार पैसे भेजता रहा। ठगी से परेशान होकर घर से लापता हुआ युवक, मुरादाबाद तक पहुंच गया, मां निर्मला देवी ने गुमशुदगी दर्ज कराई। मंगलवार दोपहर अभिषेक अपनी स्कूटी लेकर बिना बताए घर से चला गया था। काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो उसकी मां निर्मल...