रांची, मई 30 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। नामकुम नीलमणि टॉवर निवासी धनंजय मिश्रा से ऑनलाइन ठगी कर उनके बैंक खाते से 28 मई को सात बार में 5.31 लाख की निकासी हो गई। उन्होंने साइबर क्राइम थाना में केस दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि घटना का उस समय पता चला, जब उन्होंने फोन पर बैंक ट्रांजेक्शन का संदेश देखा। जांच की तो उनके नेट बैंकिंग खाते से जुड़ी ई-मेल आईडी भी बदली हुई थी। मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 एवं साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...