जौनपुर, जून 11 -- सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। सिकरारा और सुजानगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने ओएलएक्स और एनिमल ऐप के माध्यम से पशु तथा जेसीबी मशीन बिक्री का झांसा देकर लोगों को सुनसान स्थान पर बुलाने, बंधक बनाकर मारपीट करने और जबरन धन उगाही करने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल और तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में खेतासराय थाना क्षेत्र के रानीमऊ गांव निवासी मो. अलीम तथा प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के धरौली निवासी जितेंद्र यादव शामिल हैं। दोनों आरोपी विभिन्न जनपदों के लोगों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पशु एवं जेसीबी बिक्री के फर्जी विज्ञापन दिखाकर जौनपुर बुलाते थे। इसके बाद सुनसान स्थानों पर ले जाकर मारपीट करते हुए नगद व ऑ...