हाथरस, जुलाई 24 -- हाथरस, संवाददाता। साइबर थाना पुलिस ने लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह ठग कभी बैंक अधिकारी से कभी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को झांसे में लेते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से टैबलेट, मोबाइल, सिम कार्ड सहित अन्य सामान बरामद किया है।

गिरफ्तारी की जानकारी थाना साइबर क्राइम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मथुरा बरेली हाइवे के नीचे अंडरपास के निकट मेंडू , थाना हाथऱस जंक्शन से साबीर ठगी के गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी व मास्टरमाइंड माधव शर्मा पुत्र रामभरोसे निवासी चमरुआ थाना मुरसान ने बताया कि वह पहले ऑनलाइन गेमिंग एप पर पैसे जमा करकर जुआ खेलता था। जिसमें वह कभी पैसे जीत जाता था व कभी हार जाता था । ज्यादा रकम जमा व निकालने की वजह से उसी वेबसाइट पर माधव...