लखनऊ, अप्रैल 17 -- लखनऊ, संवाददाता। राजधानी के आशियाना इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति को शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का सपना दिखाकर साइबर ठगों ने 13 लाख 64 हजार रुपये की चपत लगा दी। जब तक ठगी का एहसास हुआ, तब तक रकम जा चुकी थी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर ट्रांजेक्शन और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आशियाना सेक्टर जी निवासी सिद्धार्थ कुमार तालुकदार के मुताबिक 27 जनवरी को फेसबुक के जरिए उनकी पहचान सिद्धार्थ चटर्जी नाम के व्यक्ति से हुई। उसने खुद को फाइनेंशियल एडवाइजर बताया और बिना किसी सर्विस चार्ज के अधिक मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए निवेश के लिए तैयार किया गया। आरोपी ने पीड़ित को वीआईपीसन वन सर्विस 802 और टीसीएस कैपिटलजी नामक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा। वहां अनिका शर्मा नाम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.