काशीपुर, अप्रैल 18 -- काशीपुर। साइबर ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर कमाई का लालच देकर एक व्यक्ति के खाते से 4,64,871 रुपये की रकम साफ कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बाजपुर रोड सांडखेड़ा निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र राम लाल ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि उसकी बाजपुर रोड पर बालाजी ल्यूबि्केटस की दुकान है। उसका 16 वर्षीय पुत्र जो दसवीं कक्षा का छात्र है। उसके पास उसका मोबाइल रहता था। जिसका उपयोग वह स्कूल के होमवर्क के लिए करता था। कहा कि दिसंबर 2025 में किसी अनजान व्यक्ति ने अजय ट्रेडर्स के नाम से टेलीग्राम पर उसके पुत्र को बहकावे में ले लिया तथा स्कैनर के माध्यम से उसके बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से 2 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक कुल 4,64,871 रुपये की धनराशि ऑनलाइन ट्रांसफर कर ली। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.