सहारनपुर, जून 1 -- सहारनपुर। साइबर क्राइम की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर एक किसान से करीब 34 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मिरगपुर निवासी किसान मनीष कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया। उसने बताया कि उन्हें एक ऑनलाइन एप पर फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली थी, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। इसके बाद 18 मार्च को टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क करने वाले व्यक्ति ने उन्हें ट्रेडिंग में निवेश करने का झांसा दिया। उसने शुरुआत में मना कर दिया था, लेकिन बाद में आरोपी ने उसे बातों में उलझा लिया। आरोपी ने किसान मनीष को एक लिंक साझा किया। मनीष ने अपने कृषि ऋण खाते और अन्य बैंक खातों से विभिन्न तिथियों में अलग-अलग खातों में करीब 34 लाख ...