सोनभद्र, जुलाई 26 -- सोनभद्र, संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल के रॉबर्ट्सगंज आगमन पर रविवार को व्यापारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद नगर के एक प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में व्यापारियों की समस्याओं, संगठन की गतिविधियों तथा प्रदेश स्तर के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) देश के पारंपरिक व्यापार के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि छोटे एवं मझोले व्यापारियों के हितों की रक्षा करना समय की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: अषाढ़ में सूरज की धूप ने जेठ की तपिश का कराया अहसास उन्होंने बताया कि प्रदेशभर के व्यापारियों की ब...