मोतिहारी, अगस्त 8 -- मोतिहारी । ऑन लाइन ट्रांसपोर्ट का नंबर खोजने पर लिंक भेजकर साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले में नगर थाना के पठान पट्टी वार्ड 15 मोहल्ला निवासी एहतेशाम जमील के बयान पर साइबर थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। इसमें कहा है कि उसे यूपी के लखनऊ से मोतिहारी सामान लाना था। इसके लिए उसने ऑन लाइन ट्रांस्पोर्टर का नंबर खोजा। उसे एक मोबाइल नंबर मिला, जिसपर उसने कॉल किया। फोन पर बात होने पर उक्त व्यक्ति ने मैसेज भेजने की जानकारी दी। इसके बाद उसने मैसेज में आये लिंक को क्लिक किया, लेकिन उसमें कोई उपयोगी जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उक्त व्यक्ति संपर्क से बाहर हो गया। कहा है कि कुछ देर बाद उसे 50 हजार रुपए की अनाधिकृत निकासी की जानकारी मिली।जिसके बाद उसने साइबर पोर्टल पर ऑन लाइन शिकायत दर्ज कराई। बैंक से स्टेटमेंट निकालने पर उ...