गाज़ियाबाद, सितम्बर 1 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। साइबर ठगों ने क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की एक सोसाइटी में रहने वाली महिला को घर बैठे ऑनलाइन टास्क पूरा कर कमाई का झांसा देकर 6.03 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि पहले ठगों ने टास्क पूरा करने पर रकम दी, लेकिन बाद में निवेश कराके रकम नहीं लौटाई। इस मामले में पीड़िता ने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कुमारी शीला ने शिकायत देकर बताया है कि एक अगस्त को उनके पास व्हाट्सऐप पर वर्क फ्रॉम होम जॉब का मैसेज आया, जिसमें उन्हें ऑनलाइन होटल की रेटिंग के टास्क पूरे करने लगे। टास्क पूरे करने पर कमीशन देने की बात कही गई। उन्हें पहला टास्क मिला उन्होंने पूरा किया तो उन्हें 180 रुपये मिले। इसके बाद चार बार ऐसे ही टास्क कराए और फिर 1500 रुपये दिए। विश्वास जीतने के बाद ठगों ने उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में...