वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 19 -- महागुनपुरम सोसाइटी के फ्लैट में वृद्धा के मृत मिलने और ज्योतिषी बेटे राजवीर सिंह द्वारा आत्महत्या करने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। राजवीर सिंह सोसाइटी के विनायक टावर में ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे, लेकिन आत्महत्या करने के लिए वह 13वीं मंजिल तक सीढ़ियों से गए और लिफ्ट के बगल वाली खुली जगह से छलांग लगा दी। ज्योतिषी राजवीर सिंह पिछले पांच-छह वर्षों से महागुनपुरम सोसाइटी में रह रहे थे। गुरुवार सुबह वह सामान्य तरीके से सोसाइटी परिसर में घूमते नजर आए। गार्ड ने उन्हें करीब 10 बजे के आसपास देखा था। इसके कुछ देर बाद वह अचानक सीढ़ियों के रास्ते ऊपर चले गए और 13वीं मंजिल पर पहुंचकर लिफ्ट के पास बने ओपन स्पेस से छलांग लगा दी। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 4 साल की मासूम का रेप करके मर्डर करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार...