जहानाबाद, अप्रैल 30 -- 32 हजार पेंशनधारियों ने अब तक नहीं कराया जीवन प्रमाणीकरण कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर जीवन प्रमाणीकरण कराएं पेंशनधारी जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। समाज कल्याण विभाग के निर्देशानुसार 30 अप्रैल से जिले में ऑनलाइन जीवन प्रमाणीकरण शिविर का शुभारंभ किया गया है। यह भी पढ़ें- जमुई: 10 प्रखंडों में जीवन प्रमाणीकरण से 56283 पेंशनधारी वंचितजीवन प्रमाणीकरण शिविर का शुभारंभ जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय द्वारा इस संबंध में रोस्टर जारी करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। शिविर स्थलों के चयन में यह सुनिश्चित किया गया है कि पेंशनधारियों को अधिकतम सुविधा मिल सके तथा वे आसानी से अपने निकटतम केंद्र तक पहुंच सकें। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएसएस) के वीएलई, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर तैनात कार्यपालक...