बेगुसराय, मार्च 14 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के सभी 61 सरकारी विद्यालयों में शनिवार को कक्षा एक से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षा का दूसरा दिन भी शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। परीक्षा को कदाचार मुक्त और पारदर्शी बनाने को लेकर शिक्षा विभाग ने कई नई व्यवस्था लागू की है। परीक्षा के दौरान विद्यालयों में सख्ती बरती गई। कदाचार रोकने के लिए वर्ग कक्ष में दो छात्रों को एक बेंच पर बैठाया गया जिससे दूरी बने रहे। इधर, निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों को प्रखंड स्तर पर दूसरे विद्यालयों में वीक्षक के रूप में तैनात किया गया है। इसी क्रम में प्रखंड के गढ़पुरा मध्य विद्यालय, राहुलनगर प्राथमिक विद्यालय, मोरतर राजकीय कृत मध्य विद्यालय, ततमा टोल प्राथमिक विद्यालय सहित सभी विद्यालयों में परीक्षा शांतिपूर्ण रही। प्राथमिक विद्यालय राहुलनगर के प...