सीतामढ़ी, अप्रैल 18 -- सीतामढ़ी। जिले में आज से ऑनलाइन स्वजनगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके तहत आम लोग एक मई तक स्वयं अपनी जानकारी स्वघोषणा के रूप में दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए सरकार द्वारा निर्धारित एसई वेबपोर्टल और मोबाइल एप के माध्यम से नागरिक आसानी से ऑनलाइन जनगणना कर सकते हैं। प्रशासन की ओर से बताया गया है कि दो मई से मकान एवं भवन गणना का कार्य शुरू होगा। जिसमें नियुक्त प्रगणक घर-घर जाकर ऑनलाइन दर्ज आंकड़ों का सत्यापन करेंगे। इस पूरी प्रक्रिया को सुचारू और त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। यह भी पढ़ें- भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत जिले में स्व-गणना का कार्य हुआ शुरू बेलसंड प्रखंड कार्यालय के सभागार में चल रहे इस प्रशिक्षण में जनगणना प्रपत्र भरने, डेटा संग्रहण और स...