प्रयागराज, मार्च 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच शहर में इंडक्शन चूल्हों और उससे जुड़े बर्तनों की मांग अचानक तेजी से बढ़ गई है। हालत यह है कि कई ऑनलाइन कंपनियों ने इंडक्शन चूल्हों पर दिए जा रहे ऑफर बंद कर दिए हैं। वहीं स्थानीय बाजारों में इसकी बिक्री करीब 400 फीसदी तक बढ़ गई है।शहर के प्रमुख बाजारों में इन दिनों इलेक्ट्रॉनिक कुकिंग उपकरणों की जमकर खरीदारी हो रही है। पानी गर्म करने से लेकर खाना बनाने तक के लिए इस्तेमाल होने वाले इंडक्शन चूल्हे, इलेक्ट्रिक केतली, एयर फ्रायर और अन्य उपकरण की बिक्री बढी है। लोग फिलहाल इनका उपयोग भले ही कम कर रहे हों, लेकिन गैस की संभावित कमी के डर से एहतियात के तौर पर खरीदारी कर रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार, पहले ऑनलाइन कंपनियां इंडक्शन चूल्हों पर 15 से 40 फीसदी तक छूट ...