पीलीभीत, मार्च 25 -- पीलीभीत। बीसलपुर में ऑनलाइन गेम हारने के बाद एक 18 वर्षीय युवक ने फंदा लगा कर जान दे दी। परिजनों को जब जानकारी हुई तो पैरो तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने दिल्ली गए पिता को सूचित किया है। बीसलपुर के दुगीपुर बडगंवा गांव में निर्धन परिवार बाबूराम अपने परिवार में पत्नी सपना, पांच वर्षीय बेटी राधा और बेटे अरुण कुमार को छोड़ कर दिल्ली नौकरी करने गया हुआ है। परिजनों ने बताया कि बेटा अरुण ऑनलाइन गेम खेलता था। कई बार मना किया पर वह नहीं माना। परिजनों के मुताबिक अरुण ऑनलाइन गेम हार गया। इससे वह चिड़चिडा हो गया था। उसने मोबाइल भी तोड़ दिया। बुधवार को मां सपना घर के बाहर झाडू लगा रही थी जबकि छोटी बहन राधा बकरी चराने गई हुई थी। इसी बीच घर में ही अरुण ने फंदा लगा कर जान दे दी। जानकारी अरुण की दो विवाहित बहनों लता और कल्पना समेत दिल्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.