कानपुर, मई 3 -- कानपुर, संवाददाता। मां को ऑनलाइन गेम में रुपये हारने की जानकारी होने पर 13 वर्षीय किशोर डर के कारण घर से भाग गया। बेटे के घर नहीं लौटने पर पीड़ित परिवार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। काकादेव निवासी पीड़ित पिता के अनुसार उनका 13 वर्षीय बेटा ऑनलाइन गेम खेलता है। वह ऑनलाइन बैटिंग करता है। जिसकी रकम वह पत्नी के खाते से देता था। 28 अप्रैल को बैंक से पत्नी को कॉल आई। पत्नी बैंक गईं तो उन्हें ऑनलाइन गेमिग में रुपये हारने की जानकारी हुई। पत्नी के बैंक जाने की जानकारी होने पर बेटा डर के मारे घर से भाग गया। बेटे को रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के घर में खोजा। काफी तलाशने के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर उन्होंने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। काकादेव थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ...