नोएडा, अगस्त 17 -- नोएडा, संवाददाता। भंगेल गांव में तीन बच्चों के पिता ने कर्ज न चुका पाने के चलते रविवार शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके ऊपर मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने के चक्कर में कर्ज हो गया था। फेज-2 थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर पर परिजन को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि भंगेल गांव में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर जाकर पता चला कि शव को परिजन ने रस्सी काटकर उतार लिया। मृतक की पहचान जिला गोंडा के बलमत्थर गांव निवासी 40 वर्षीय गणेश सिंह के रूप में हुई। वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वह भंगेल गांव में सतेंद्र त्यागी के घर में किराये पर पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था।गणेश की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह शाम को बच्चों के साथ बालकनी में थी। जैसे ही बच्चे कमरे में घुसे तो गणेश सिंह रस्सी ...