हापुड़, मार्च 26 -- साइबर ठग आए दिन किसी न किसी तरह से लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं। अब एक मामला सामने आया है। जिसमें ऑनलाइन गेम खेलने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ 1750000 रुपये की ठगी कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रफीक नगर बिलाल मस्जिद निवासी आसिफ ने थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि उसने अपने मोबाइल फोन पर सिंतबर 2025 में एक ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट पर गेम खेलना शुरू किया था । शुरुआत में जब वह छोटे छोटे अमांउट को निकालता था वह आसानी से मिल जाता है। जिस पर पीड़ित को इस प्लेटफार्म पर भरोसा हो गया था। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद उसने धीरे-धीरे बड़ी राशि जमा कर दी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...