चतरा, अप्रैल 30 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। ऑनलाइन गेम की लत में फंसकर हजारीबाग के कल्लू चौक के पास किराए के कमरे में रहनेवाले 21 वर्षीय छात्र नीतीश कुमार दास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड का निवासी था और हजारीबाग में रहकर स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। घटना बुधवार की शाम लगभग छह बजे की है। पुलिस को मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नीतीश ने पत्र में लिखा कि वह ऑनलाइन गेम खेलता था और उसे अंदाजा नहीं था कि यह मामला पुलिस तक पहुंच जाएगा। उसने अपनी मौत के लिए सीधे तौर पर बैंक को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही उसने यह इच्छा जताई कि उसकी मृत्यु के बाद उसका सामान उसके भाई को सौंप दिया जाए। इधर, परिजनों ने नीतीश को फोन किया और उसने जब कॉल रिसीव नहीं किया तो हजारीबाग में ही रहनेवाले उसके जीजा मुकेश रविदास को कमरे ...