वाराणसी, अप्रैल 24 -- बड़ागांव (वाराणसी), संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी को पटना (बिहार) निवासी युवक शादी के लिए दबाव बना रहा है, फोन कर धमकी दे रहा है। प्रकरण में बड़ागांव पुलिस ने केस दर्ज किया है। युवक की किशोरी से दोस्ती फ्री फायर ऑनलाइन गेम के जरिये हुई। पिता ने पुलिस को बताया कि बिहार के पटना जिले के खरयो गांव निवासी प्रिंस कुमार गुप्ता उनकी नाबालिग बेटी के साथ ऑनलाइन गेम खेलता था। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। अब युवक फोन पर धमकी देते हुए शादी के लिए दबाव बना रहा है। बेटी ने मना किया तो जान से मारने की धमकी दे रहा है। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि ऑनलाइन गेमिंग के दौरान दोनों की दोस्ती हुई है। युवक के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...