प्रयागराज, फरवरी 5 -- प्रयागराज, संवाददाता। ऑनलाइन गेमिंग का शौक बच्चों पर भारी पड़ रहा है। जिले में भी 10 से 18 वर्ष तक के बच्चे ऑनलाइन गेमिंग के जरिए साइबर दुनिया में फंस रहे हैं, जिसके चलते उनके बैंक खाते फ्रीज किए जा रहे हैं। साइबर क्राइम से जुड़ी शिकायत दर्ज होते ही इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) ऐसे खाते फ्रीज कर देता है। आईपीपीबी अधिकारियों के अनुसार, ऑनलाइन गेमिंग एप के माध्यम से बच्चों के खातों में 20 रुपये जैसे छोटे-छोटे ट्रांजेक्शन बड़ी संख्या में किए जा रहे हैं। ऐसे संदिग्ध लेनदेन को मनी लॉन्ड्रिंग या ठगी से जोड़कर देखा जाता है। जांच के दौरान जब किसी खाते की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है तो उसे तुरंत फ्रीज कर दिया जाता है। सोशल मीडिया के जरिए बच्चों को गेम में इनाम, रिवार्ड और आसान कमाई का लालच दिया जाता है। बच्चे अनजाने में...