आजमगढ़, मई 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर 9.25 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी को साइबर थाना की पुलिस ने गुरुवार को बिहार से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के पास से 19 सौ रुपये और दो मोबाइल बरामद हुए। आरोपी फर्जी मर्चेंट क्यूआर स्कैनर एवं बैंक खातों के माध्यम से साइबर अपराध करता था। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव निवासी मनोज यादव पुत्र स्व. हरिश्चंद्र यादव के साथ ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर 9.25 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई थी। इस संबंध में पीड़ित ने थाना साइबर क्राइम में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना के दौरान आरोपी अविनाश विजय पुत्र विजय कुमार सिंह निवासी 439 खूनी गली शीतल टोला शिवगंज आरा भोजपुर बिहार का नाम प्रकाश में आया था। थाना साइबर क्राइम की महिला निरीक्षक विभा पांडेय और सब इंस्पेक्टर योगेंद्र प्...