गुड़गांव, मई 30 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग, लॉटरी फ्रॉड और साइबर धोखाधड़ी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस की टीम ने दिल्ली के जनकपुरी (असालतपुर) स्थित एक फ्लैट में छापेमारी कर गिरोह के छह शातिर आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसीपी (साइबर अपराध) गौरव फौगाट के नेतृत्व और साइबर थाना मानेसर के प्रबंधक निरीक्षक मनोज कुमार की देखरेख में तकनीकी इनपुट के आधार पर की गई। यह भी पढ़ें- गेमिंग के नाम पर ठगने वाले दबोचे गिरोह के सदस्यों की पहचान पकड़े गए आरोपियों की पहचान अर्जुन कुमार निवासी उत्तम नगर, हर्ष निवासी बीजापुर, उत्तर पश्चिम दिल्ली, तनुज उर्फ नोनू निवासी शास्त्री नगर, दिल्ली, शोएब निवासी जेजे कॉलोनी, दिल्ली, समरजीत नि...