बस्ती, अप्रैल 12 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सोनहा थाने की साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में तत्परता दिखाते हुए युवक के खाते से कटे 20 हजार रुपये वापस कराए हैं। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि सोनहा थानाक्षेत्र के चौकवा गांव निवासी आर्यन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि टेलीग्राम चैनल पर मिले एक ऑनलाइन गेमिंग लिंक के जरिए उसके खाते से 20 हजार रुपये एक अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गए। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल की टीम राजेंसी वर्मा व शेषनाथ यादव ने त्वरित कार्रवाई की। तकनीकी जांच के बाद रकम को ट्रेस कर पीड़ित युवक के खाते में वापस करा दिया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान लिंक पर क्लिक करने और संदिग्ध ऑनलाइन गेमिंग या निवेश प्लेटफॉर्म से दूर रहें, ताकि इस तरह की साइबर ठगी से बचा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.