गुमला, मई 3 -- गुमला, संवाददाता। शहर के शहरी क्षेत्र से 21 वर्षीय युवती के कथित अपहरण का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़िता के पिता ने राजस्थान के गंगानगर निवासी महेंद्र सिंह के खिलाफ गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- युवती के अपहरण का आरोप, मुकदमा दर्ज घटना का विवरण दर्ज शिकायत के अनुसार 30 अप्रैल को युवती घर में अकेली थी,जबकि परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी युवक कार लेकर घर के पास पहुंचा। आरोप है कि उसने किसी बहाने से युवती को घर से बाहर बुलाया और फिर जबरन अपने साथ लेकर फरार हो गया। घटना इतनी सुनियोजित थी कि आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी।परिवार की चिंता परिजनों के मुताबिक युवती ऑनलाइन गेम खेलने की शौकीन थ...