इटावा औरैया, जुलाई 22 -- जसवंतनगर। क्षेत्र के मोहन की मढ़ैया निवासी एक युवक से ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए 50,749 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संदीप कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि आठ जून 2026 को देशी पेय गेम नामक ऑनलाइन गेमिंग ऐप के माध्यम से कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने उसका ऐप पर पंजीकरण कराया और टेलीग्राम के जरिए संपर्क कर अलग-अलग बैंक खातों व यूपीआई आईडी में कई बार रुपये जमा कराए।पीड़ित के अनुसार, जब उसने गेम आईडी में जमा रकम निकालने का प्रयास किया तो उसकी धनराशि दूसरी गेम आईडी में ट्रांसफर कर दी गई। इसके बाद उसकी गेम आईडी लॉक कर दी गई और टेलीग्राम पर भी ब्लॉक कर दिया गया। इस तरह उससे कुल 50,749 रुपये की साइबर ठगी कर ली...