मऊ, दिसम्बर 14 -- मऊ, संवाददाता। ऑनलाइन खरीददारी में बुनकरों के साड़ी की डिलेवरी को लेकर लाखों की धांधली का आरोप लगाते हुए बुनकरों ने रविवार को डिलेवरी आफिस पहुंचकर जमकर हंगामा किया। घटना के बाबत पीड़ित बुनकरों ने शहर कोतवाली पहुंचकर डिलेवरी कंपनी के खिलाफ तहरीर दिया है। पुलिस टीम मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। शहर कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्राइवेट डिलेवरी कंपनी के माध्यम से नगर क्षेत्र के साड़ी बुनकर मऊवाली साड़ियों की डिलेवरी गैर प्रांतों में करते थे। बुनकरों ने आरोप लगाया कि जब साड़ी के ग्राहक साड़ी को वापस कर देते थे तो डिलेवरी कंपनी आर्डर कैसिंल होने के बाद भी साड़ी वापस उनको नहीं प्रदान करती थी। जबकि डिलेवरी कंपनी अपने रिकार्ड में रिफंड और आर्डर कैसिंल दिखा देती थी। लेकिन आर्डर कैसिंल होने क...