बस्ती, जून 15 -- बस्ती, निज संवाददाता। ऑनलाइन सामान बेचने के नाम पर जालसाज ने सीआईएसएफ कर्मी बनाकर 90 हजार रुपये का गोलमाल कर लिया। सस्ते दाम पर सामान खरीदने का ऑफर देकर जालसाज ने पैसा मांगा लिया। पैसा मिलने के बाद भी सामान नहीं आया, बल्कि आपूर्ति के लिए और पैसों की डिमांड की जाने लगी। यह देखकर पीड़ित महिला को संदेह हुआ और जब इस बारे में पता किया तो पूरा मामला साइबर फ्राड का निकला। प्रकरण की शिकायत पीड़ित महिला ने दुबौलिया थाने पर की। थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- मुनाफे का झांसा देकर व्यवसायी से ठगे 25 लाख दुबौलिया थानाक्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने शिकायती-पत्र देकर बताया है कि उनके मोबाइल पर गत 12 जून की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक व्हाट्सअप कॉल आई। ...