औरंगाबाद, जून 10 -- ऑनलाइन खरीदारी करने के क्रम में साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के बैजनाथ बिगहा निवासी निहारिका गुप्ता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि उन्हें पिलग्रिम कंपनी के नाम पर एक नंबर से फोन आया जिसमें कहा गया कि उनका ऑर्डर कैश ऑन डिलीवरी में उपलब्ध नहीं हो सकता है। यह भी पढ़ें- युवक के खाते में वापस कराया पैसाफोन कॉल और धोखाधड़ी उनका लोकेशन शहर से दूर है इसलिए ऑनलाइन भुगतान का स्क्रीनशॉट भेजने को कहा गया ताकि ऑर्डर कन्फर्म हो सके। निर्देश मिलने पर महिला ने 385.50 रुपए का भुगतान कर दिया। इसके बाद फिर से फोन पर बताया गया कि गलत भुगतान हो गया है उक्त पैसा उसे वापस कर दिया जाएगा। रिफंड प्रक्रिया के नाम पर उन्होंने एक कोड बताया और 9012 रुपए का पहला भुगतान करवा ...