बदायूं, मई 21 -- बदायूं। जिले के एनएचएम संविदा कर्मियों में मार्च और अप्रैल माह का मानदेय, पीबीअबाई व अन्य भुगतान लंबे समय से लंबित होने के कारण भारी रोष है। आर्थिक व मानसिक संकट से जूझ रहे कर्मचारियों की सुनवाई न होने पर एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स ने बड़ा फैसला लिया है। संगठन ने ऐलान किया है कि जिले के समस्त सीएचओ आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर उपस्थित रहकर ऑनलाइन कार्यों का पूर्ण बहिष्कार करेंगे। इस दौरान डेली रिपोर्टिंग, एनसीडी कार्य, टेली कंसल्टेंसी, डीवीडीएमएस व आयुष्मान कार्ड जैसे महत्वपूर्ण कार्य बाधित रहेंगे। संगठन का कहना है कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने वाले इन कर्मियों के सामने अब परिवार चलाने का संकट है। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन कार्य से बहिष्कार का ऐलान आज यदि शीघ्र भुगतान जारी नहीं हुआ, तो आंदोलन को और व्यापक रू...