कानपुर, फरवरी 23 -- कानपुर। होली की खरीदारी ऑनलाइन कारोबार के कारण फीकी पड़ रही है। इस वजह से छोटे व मध्यम वर्ग के व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा है। इस संबंध में आदर्श व्यापार मंडल के चेयरमैन मनोज शुक्ला की अध्यक्षता में नवाबगंज में बैठक हुई। व्यापारियों ने कहा कि रंग-गुलाल से लेकर पिचकारी व मिठाई की खरीदारी गति नहीं पकड़ रही है। सरकार छोटे व्यापारियों को बचाने के लिए ऑनलाइन कंपनियों पर शिकंजा कसे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...