प्रयागराज, मार्च 27 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। नई दिल्ली में बजट सत्र के दौरान लोकसभा में इलाहाबाद के सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने छोटे और मध्यम श्रेणी के दुकानदारों की गिरती आर्थिक स्थिति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन व्यापार और मॉल कल्चर के बढ़ते प्रभाव से पारंपरिक खुदरा कारोबार गंभीर संकट में है। सरकार से उन्होंने ऑनलाइन कारोबार पर सख्त नियम लागू करने की मांग की, ताकि छोटे व्यापारियों को राहत मिल सके।सांसद ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि घर बैठे सामान मिलने की सुविधा के कारण स्थानीय दुकानदारों के ग्राहक कम हो रहे हैं। इससे छोटे व्यापारी बैंकों और थोक विक्रेताओं के कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं। कई दुकानें बंद होने की कगार पर हैं और कुछ व्यापारी आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने बड़े उद्योगपतिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.